फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : संपत्ति विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट

Sun, 29 Mar 2026 06:16 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

अजरौली गांव में संपत्ति विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शनिवार रात करीब 8:30 बजे दो बेटों ने अपने 56 वर्षीय पिता नथन सरोज पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजरौली गांव में संपत्ति विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शनिवार रात करीब 8:30 बजे दो बेटों ने अपने 56 वर्षीय पिता नथन सरोज पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


नथन सरोज की पहली पत्नी कलूटिया से दो बेटे हैं, जबकि दूसरी शादी उन्होंने अपनी सगी साली सावित्री से की थी, जिससे एक बेटा राहुल है। दोनों पत्नियां एक ही घर में रहती थीं। बताया जा रहा है कि नथन अपनी करीब चार बीघा जमीन तीनों बेटों में बराबर बांटना चाहते थे। इसी बात को लेकर पहली पत्नी के बेटे झुरई व लवलेश से उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पुलिस के अनुसार शनिवार रात नथन सरोज खेत की ओर गए थे। इसी दौरान आरोपी बेटे झुरई व लवलेश ने उन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से नथन सरोज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, महेवाघाट थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें