फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दिन भर चली पछुआ हवा से बढ़ी गलन, ठिठुरे लोग

Sun, 04 Jan 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
ठंड में सड़कों पर सन्नाटा। संवाद 
विज्ञापन
दिनभर पछुआ हवा चलने से शनिवार को ठंड बढ़ गई। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप के दर्शन नहीं हुए। गलन के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी, धूप न निकलने और ठंडी हवाओं के कारण गलन बढ़ गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट से मौसम और सर्द हो गया है।
सुबह से ही बादलों के कारण धूप नहीं निकली। वहीं ठंड के कारण सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा और बेहद जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि अगले दो दिन तक मौसम की यही स्थिति रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें