फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चटकीं लाठियां, महिला समेत तीन घायल

Fri, 05 Jun 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। खेत में मवेशी चले जाने को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह कोखराज के हसन का पुरा गांव के दो परिवार भिड़ गए। कहासुनी के दौरान इनके बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे के हमले में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के हसन का पुरा गांव निवासी रामसूरत पुत्र दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पड़ोसी से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। उसका कहना है कि बृहस्पतिवार की सुबह उसके जानवर चरते हुए पड़ोसी के खेत में चले गए थे। उसी बात को लेकर वह उससे भिड़ गया। कहासुनी होती देख दोनों परिवार के लोग भी लाठी-डंडे लेकर आ गए। जमकर मारपीट हुई। मारपीट में रामसूरत, रामभवन के अलावा दूसरे पक्ष की रोमा देवी घायल हो गई। चीख-पुकार पर जुटे गांववालों ने बीच बचाव करके मारपीट शांत कराई।

 वहीं मारपीट की सूचना पर कोखराज पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के तीन-तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ जेपी यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उधर, मारपीट को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें