फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिशंकर की मौत में आया मोड़, मृतक के पिता ने दी हत्या की नामजद तहरीर

विज्ञापन
पिपरी कोतवाली में तहरीर लेकर पहुंचे मृतक हरिशंकर के परिजन - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पिपरी के गौसपुर कटहुला गांव में दो दिन पहले पेड़ से लटके मिले रेल कर्मी के शव मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों का आरोप है कि हरिशंकर की हत्या कर शव को पेड़ से टांग दिया गया है। जबकि, पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है, लेकिन परिजन इसे मानने के लिए कतई तैयार नहीं हैं। शव का अंतिम संस्कार करने के बाद परिजनों ने पुलिस को कार्रवाई के लिए हत्या की नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के सिरियावां कला निवासी बच्चू लाल के छह बेटों में चौथे नंबर का बेटा हरिशंकर प्रयागराज रेलवे स्टेशन में संविदा पर कोच अटेंडेंट था। प्रयागराज में ड्यूटी होने के कारण वह डेढ़ साल से अपने बड़े भाई रमाशंकर की ससुराल गौसपुर कटहुला में ही रहकर यहीं से आवागमन करता था। शनिवार की सुबह बच्चू लाल को जानकारी मिली कि उसके बेटे का शव गांव से बाहर जंगल में बेर के पेड़ से लटकता मिला है।
इस पर बदहवास पिता अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचा। बच्चू लाल का आरोप है कि दूसरे नंबर के बेटे रमाशंकर के ससुराल वालों ने मिलकर हरिशंकर की हत्या करने के बाद शव बेर के पेड़ से लटका दिया है। पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के बाद मृतक के पिता ने रमाशंकर के दो सालों के खिलाफ बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मामले में सीओ चायल श्यामकांत का कहना है कि युवक ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी युवक के आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। मृतक के परिजन हत्या का गलत आरोप लगा रहे हैं। फिर भी प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जा रही है।
शाम से ही लापता हो गया था हरिशंकर
भाई रमाशंकर की ससुराल में ही रह कर ड्यूटी करने वाला मृतक हरिशंकर घटना वाली रात को ड्यूटी जाने के लिए बैग और साइकिल लेकर निकला था, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। देर रात हरिशंकर के सुपरवाइजर ने फोन कर रमाशंकर के सालों को हरिशंकर के गायब होने की जानकारी दी। इसके बाद दूसरे दिन गांव के बाहर जंगल में हरिशंकर का शव बेर के पेड़ से लटकता मिला तो इलाके में सनसनी मच गई। मृतक के पिता बच्चू लाल ने बताया की जिस कपड़े की रस्सी से उसके बेटे का शव लटक रहा था, वह रस्सी कई स्थान से गांठ लगाकर बांधी गई थी। कुछ दूर पर मृतक की साइकिल और बैग पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें