फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने परखी सयांरा ओवरब्रिज की सुरक्षा

विज्ञापन
The team has tested the safety of Sayanra Overbridge - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
रामगंगा नहर कटान से सयांरा ओवरब्रिज के पिलर संख्या नौ के फुटिंग के समीप मिट्टी कटान से खतरे का आकलन करने के लिए बृहस्पतिवार को सेतु निगम की एक उच्च स्तरीय टीम पहुंची। टीम के सदस्यों ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय सेतु निगम के अधिकारियों के चेहरे की हवाइयां उड़ी रहीं।
विज्ञापन

सोमवार की भोर में रामगंगा नहर में सयांरा गांव के पास कटान होने से समीपवर्ती खेतों में पानी भर गया था। खेत लबालब होने के बाद पानी का रुख ओवरब्रिज के पिलर संख्या नौ की ओर मुड़ गया। इससे ओवरब्रिज की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।
सूचना पर डीएम अमित सिंह मौके पर पहुंचे। करीब 12 घंटे पिलर संख्या नौ के फुटिंग पर मिट्टी कटान से सेतु निगम के अफसर अब भी परेशान हैं। इस बीच बृहस्पतिवार को जांच के लिए मुख्य परियोजना प्रबंधक एएस गुप्ता, उप परियोजना प्रबंधक क्वालिटी आनंद पांडेय, पीडी अनिरुद्ध कुमार, सहायक अभियंता फूलचंद्र वर्मा, अवर अभियंता एके कुशवाहा के साथ मौके पर पहुंचे। टीम के सदस्यों ने घंटों फुटिंग के आसपास जांच की। निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के जिम्मेदारों के चेहरे पर तनाव साफ दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें