फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : नहीं सुधरे हालात, फिर मिले डायरिया पीड़ित चार मरीज, हैंडपंप सीज, पानी का नमूना जांच के लिए भेजा

Thu, 04 Aug 2022 01:15 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

चायल कस्बे में पिछले चार दिनों से डायरिया फैला हुआ है। कस्बे के वार्ड नंबर सात आजाद नगर, वार्ड नंबर चार आंबेडकर नगर और वार्ड नंबर पांच नईम मियां का पूरा (पश्चिमी वार्ड) डायरिया से प्रभावित है।
विज्ञापन
चायल सीएचसी में भर्ती डायरिया से पीड़ित अनुज - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बे में डायरिया का प्रकोप नहीं थम रहा है। बुधवार को कस्बे में डायरिया पीड़ित चार नए मरीज मिले। एसडीएम चायल ने अधिशाषी अधिकारी और सीएचसी अधीक्षक को लेकर प्रभावित वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें दो हैंडपंपों से जहरीला पानी निकलने की सूचना मिली। इस पर उन्होंने हैंडपंप को सीज कर हुए पानी के नमूने को प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन



चायल कस्बे में पिछले चार दिनों से डायरिया फैला हुआ है। कस्बे के वार्ड नंबर सात आजाद नगर, वार्ड नंबर चार आंबेडकर नगर और वार्ड नंबर पांच नईम मियां का पूरा (पश्चिमी वार्ड) डायरिया से प्रभावित है। लीकेज पाइप लाइन से प्रदूषित पानी पीने से अब तक दो मासूम की मौत और दर्जनों लोग बीमार हो चुके हैं। बुधवार को भी कस्बे में अनुज, नमन, पूजा और अमजद समेत चार नए मरीज मिले हैं। सभी को सीएचसी में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।


बुधवार की सुबह एसडीएम चायल मनीष कुमार यादव ने अधिशाषी अधिकारी दिनेश सिंह और सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुक्तेश द्विवेदी को लेकर डायरिया प्रभावित वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कस्बे में लीकेज पाइप लाइन और हैंडपंपों से निकल रहे पानी के नमूनों की जांच कराई।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान एसडीएम को कस्बे के दो हैंडपंपों से जहरीला पानी निकलता हुआ मिला। इस पर उन्होंने दोनों हैंडपंपों को सीज करते हुए पानी का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। इस दौरान एसडीएम ने कस्बे के लोगों को डायरिया से बचने के लिए साफ सफाई का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें