फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : सैनी कोतवाली के समीप पेड़ पर फंदे से लटकी मिली युवक की लाश

Thu, 04 Aug 2022 01:06 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

चकसैनी निवासी शैलेश कुमार (28) टेंट हाउस संचालक था। मंगलवार शाम वह घर से निकला, इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिवार के लोग उसकी खोजबीन करते रहे।
विज्ञापन
पेड़ पर लटके युवक का शव मिलने के बाद छानबीन करती पुलिस - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैनी कोतवाली के समीप बुधवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। राहगीरों ने शव देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी से पीड़ित परिवार में कोहराम है।

विज्ञापन



चकसैनी निवासी शैलेश कुमार (28) टेंट हाउस संचालक था। मंगलवार शाम वह घर से निकला, इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिवार के लोग उसकी खोजबीन करते रहे। इस बीच बुधवार सुबह पता चला कि सैनी कोतवाली के समीप एक पेड़ पर शैलेश का शव फंदे से लटका है।


घटना की जानकारी से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वाले शैलेश की खुदकुशी के पीछे कारण नहीं बता पा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मृतक के पास से मोबाइल व कुछ रुपये मिले। घरवाले हत्या कर शव फांसी पर लटकाए जाने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। इस बारे में एसपी हेमराज मीना का कहना है फिलहाल मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत कैसे हुई, इसका पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें