फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसुल्लापुर अग्निकांड में झुलसी विवाहिता ने दम तोड़ा, 14 अप्रैल को लगी आग में विवाहिता के बहन की हो चुकी है मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील के नसुल्लापुर गांव में शुक्रवार को हुए भीषण अग्निकांड में झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना वाले दिन विवाहिता की छोटी बहन की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक ही घर की दो सगी बहनों की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम है। वहीं गंभीर रूप से झुलसे विवाहिता के पति की हालत नाजुक है।
विज्ञापन

नसुल्लापुर गांव में रहने वाली सुमन देवी के पति वींरेंद्र की मौत हो चुकी है। पिछले दिनों गेहूं की कटाई के लिए उसने अपनी बेटी उष्मा व दामाद राजू निवासी सलेमपुर जनपद फतेहपुर को बुलाया था। 14 अप्रैल को सुमन अपनी बेटी उष्मा व दामाद राजू के साथ खेत से भूसा लेने गई थी।
इस दौरान उसके घर में आग लग गई। घर में मौजूद सुमन की छोटी बेटी इसमा (15) ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन, वह झुलस गई। इस दौरान घर के बाहर खड़ी दामाद की बाइक में भी आग लग गई। जिससे बाइक के पेट्रोल टैंक में ब्लास्ट हो गया। इससे आग ने बस्ती के सात घरों को अपनी चपेट में ले लिया। उधर, आग की घटना की जानकारी के बाद फौरन मौके पर पहुंचे राजू व उसकी पत्नी उष्मा ने इसमा को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी झुलस गए थे। बाद में फायर बिग्रेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसमा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

गंभीर रूप से झुलसे राजू व उष्मा को इलाज के लिए प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर उष्मा ने भी दम तोड़ दिया। पांच दिन के भीतर सगी बहनों की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम है। अस्पताल में भर्ती राजू की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें