दुल्हन की तरह सजाई जा रही मां शीतला की मंदिर। स्रोत: पंडा
शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को 51 शक्तिपीठों में शामिल मां शीतला मंदिर में सुबह पांच बजे मंगला आरती के साथ मंदिर के कपाट खुलेंगे। दोपहर 11 बजे मंदिर के कपाट बंद होंगे। एक घंटे बाद दोपहर 12 बजे भोग आरती फिर 12:30 बजे फिर से दर्शन शुरू होंगे। रात नौ बजे शयन आरती होगी और रात दस बजे कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
पंडा समाज के अध्यक्ष आत्म प्रकाश पंडा ने बताया कि नवरात्र मेले के लिए मंदिर प्रबंध समिति की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्था की गई है। शासन-प्रशासन, नगर पंचायत और स्वास्थ्य विभाग ने भी मेले के लिए तैयारी की है। नवरात्र के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। संवाद