फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पीएचसी तक जाने वाली सड़क बदहाल, मरीज परेशान

Fri, 16 Jan 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पप्पू सिंह सांखा - फोटो : भाई-बहन की मौत के बाद रोड जाम करते व्यापारी व नागरिक।
विज्ञापन
क्षेत्र के सिराथू तहसील अंतर्गत सांखा से रघुनाथपुर को जोड़ने वाली करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क की स्थिति बदहाल है। सड़क में लगी गिट्टी उखड़कर ऊपर आ जाने से राहगीरों, मरीजों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी सड़क से होकर प्रतिदिन सैकड़ों लोग मजरा ररवापर स्थित पीएचसी इलाज के लिए जाते हैं।
विज्ञापन

सांखा से रघुनाथपुर को जोड़ने वाली यह सड़क दर्जनों गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। थोन, गौसैलमपुर, पंईसा, उंवारी, बाले का पुरवा, पहाड़पुर सहित आसपास के कई गांवों के लोग इसी सड़क से अजुहा बाजार आते-जाते हैं।
सांखा निवासी रमेश सिंह ने बताया कि सड़क की गिट्टी बाहर निकल आने से आए दिन राहगीर फिसलकर गिर जाते हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।
विज्ञापन

वहीं, पुत्तन सिंह का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोग लगातार चोटिल हो रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीण पप्पू सिंह ने बताया कि इसी मार्ग से सांखा गांव के मजरा ररवापर स्थित पीएचसी तक रोजाना दर्जनों मरीज इलाज के लिए आते-जाते हैं। खराब सड़क के कारण मरीजों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को भारी दिक्कत झेलनी पड़ती है।
वर्तमान में ठंड अधिक होने के कारण सड़क पर डामर सही तरीके से पकड़ नहीं बना पाता है। इसी वजह से मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है। ठंड कम होते ही सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -राकेश गोयल, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग

पप्पू सिंह सांखा- फोटो : भाई-बहन की मौत के बाद रोड जाम करते व्यापारी व नागरिक।

पप्पू सिंह सांखा- फोटो : भाई-बहन की मौत के बाद रोड जाम करते व्यापारी व नागरिक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें