टेढ़े खंभे दे रहे हादसे को दावत। संवाद
- फोटो : भाई-बहन की मौत के बाद रोड जाम करते व्यापारी व नागरिक।
नेवादा। बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े हादसे को दावत दे रही है। नेवादा ब्लॉक क्षेत्र में कई जगह बिजली के खंभे टेढ़े हो गए हैं, तो कहीं डालों के बीच से बिजली की लाइन गुजर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक ओर विभाग बकाया बिलों की वसूली में सख्ती दिखा रहा है, वहीं दूसरी ओर झुके, टूटे और कमजोर खंभों को बदलने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।
सरैंया सेंवथा नहर मार्ग से बिरनेर गांव जाने वाले रास्ते पर एक सीमेंटेड पोल सालभर से झुका हुआ है। गांव के अजय कुमार गुप्ता, सुंदरलाल, सजन,महेश आदि ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग ने आज तक पोल सीधा नहीं कराया।
बिगहरा उस्मानपुर गांव में हनुमान मंदिर के पास पीपल के पेड़ की दो डालों के बीच लोहे का एंगल बांधकर 11 हजार केवी की लाइन निकाली गई है। गांव के मुन्नीलाल,आलोक कुमार, शेष नारायण आदि ने बताया कि इस तरह पेड़ के बीच से बिजली आपूर्ति होने से कभी भी खतरा हो सकता है।
धारुपुर से बिगहरा मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास एक पुराने खंभे का ऊपरी हिस्सा टूट चुका है और खुले सरियों में इंसूलेटर बांधकर बिजली दी जा रही है। इसके अलावा बिगहरा उस्मानपुर–जवई लिंक मार्ग पर खेत के बीच तार इतनी ढीली है कि ट्रैक्टर से जुताई तक नहीं हो पा रही है।
मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराकर झुके पोल और ढीली लाइन को दुरुस्त कराया जाएगा। -रामहरि, अधिशासी अभियंता
टेढ़े खंभे दे रहे हादसे को दावत। संवाद - फोटो : भाई-बहन की मौत के बाद रोड जाम करते व्यापारी व नागरिक।
टेढ़े खंभे दे रहे हादसे को दावत। संवाद - फोटो : भाई-बहन की मौत के बाद रोड जाम करते व्यापारी व नागरिक।