फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 30 लाख की लागत से बनी सड़क आठ महीने में ही बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसवां ब्लॉक के भगतपुरा चौराहे से करारी-शाहपुर मार्ग तक पीडब्ल्यूडी द्वारा करीब 30 लाख रुपये की लागत से आठ महीने पहले सड़क की मरम्मत हुई थी। अब सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहनों से लेकर एंबुलेंस तक को आवागमन में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने घटिया सामग्री का प्रयोग करते हुए सड़क का निर्माण कराया। सड़क निर्माण के दौरान शिकायत की गई थी लेकिन विभागीय अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। अब हाल यह है कि सड़क पर चलना दूभर हो गया है।
स्थानीय ग्रामीण दिलीप सिंह ने कहा कि ठेकेदार ने बहुत ही घटिया सामग्री का प्रयोग किया। शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। वहीं, अभिषेक ने कहा कि सड़क पूरी तरह खराब है। आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस और पुलिस वाहनों को पहुंचने में समय लग जाता है।
विज्ञापन

अवर अभियंता रामकुमार ने बताया कि 8.5 किलोमीटर सड़क का नवीनीकरण आठ महीने पहले हुआ था। सड़क को गड्ढा मुक्त करने के लिए निर्देशित जाएगा। अधिशासी अभियंता दयाशंकर ने कहा कि निरीक्षण कर ठेकेदार को मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बोले अफसर
- विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। मानक के विपरीत कार्य पाए जाने पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
- विनोद राम त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें