फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, आंधी ठप हुई डेढ़ सौ गांव की बिजली

विज्ञापन
सोमवार की दोपहर धूलभरी आंधी के दौरान मंझनपुर की सड़क पर ऐसा दिखा नजारा - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पखवाड़े भर से चटख धूप के बाद सोमवार की दोपहर बाद से अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाने के बाद धूल भरी आंधी के बीच झमाझम बारिश हुई। आसमान में बादल और बारिश से जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली, वहीं आंधी के कारण कई विद्युत उपकेंद्र के फीडर ब्रेकडाउन हो गए। सैकड़ों बिजली के खंभे टूटने के कारण जिले भर के तकरीबन डेढ़ सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

पखवाड़े भर से पारा 45 के आसपास चल रहा था।
चटख धूप के कारण उमसभरी गर्मी से जनजीवन बेहाल था। इसी बीच सोमवार की दोपहर तीन बजे से अचानक मौसम में बदलाव दिखा। तेज हवा शुरू हुई। धूल भरी आंधी से सड़कों पर अंधेरा छा गया। आधे घंटे तक जो जहां था वहीं ठहर गया। आसमान में बादल व बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया।
आंधी की वजह से विद्युत उपकेंद्र तन्नापर ,करारी भरसवां, पश्चिम शरीरा, कूरामुरीदन व घटमापुर क्षेत्र के गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए लगाए गए लगभग डेढ़ सौ पोल टूट गए। इसी के साथ ही प्रभावित इलाकों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। साथ ही पेयजल किल्लत से भी जूझना पड़ा। बीते शनिवार को आंधी की वजह से जिले के 70 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। इनमें से अभी तक 50 प्रतिशत से ज्यादा गांवों की आपूर्ति नहीं बहाल हो सकी है। आंधी आने के बाद डेढ़ सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति और ठप हो गई है। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

पहली बारिश में ही हुआ जलभराव
डीएम सुजीत कुमार ने कलक्ट्रेट में पिछले सप्ताह हुई बैठक में ही डीपीआरओ एवं अधिशासी अधिकारियों को बारिश शुरू होने से पहले कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के नालों की सफाई करा लेने का निर्देश दिया था। ताकि, बरसात होने पर जलभराव की समस्या न हो। डीएम के निर्देश के बाद अधिकतर नालों की सफाई नहीं कराई गई। इससे नगर पंचायत करारी, भरवारी, अजुहा समेत ग्रामीण क्षेत्र की गलियों में जलभराव की समस्या हो गई है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें