फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जारी रहा वकीलों का धरना

Tue, 23 Dec 2014 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर चायल के अधिवक्ताओं का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ने ऐलान किया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, वकीलों का धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन


बता दें कि तहसीलदार की कार्यप्रणाली से खफा चायल के अधिवक्ता करीब आठ दिन से उनके तबादले की मांग अफसरों से कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने एसडीएम को इसका ज्ञापन भी दिया था। उसमें चेताया गया था कि यदि आठ दिन में मांग पूरी नहीं हुई, तो तहसील के अधिवक्ता कामकाज बंद करके धरना देने को मजबूर होंगे। इधर, सोमवार को मियाद पूरी होने के बाद भी जब तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं किया गया, तो वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए धरना शुरू कर दिया। मंगलवार को दूसरे दिन भी धरने पर बैठकर वकील तहसीलदार हटाओ की आवाज बुंलद करते रहे। धरने पर बैठे अधिवक्ताओं की अगुवाई कर रहे तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मानसिंह ने बताया कि तहसील में आय, जाति, निवास आदि प्रमाणपत्रों के लिए लोगों को कई-कई दिनों तक दौड़ाया जाता है। साथ ही दाखिल खारिज के लिए भी लोगों को महीनों परेशान होना पड़ता है। आरोप है कि कई बार अफसरों से शिकायत भी की गई। इसके बाद भी तहसीलदार की कार्यप्रणाली और यहां की अव्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया जा सका है। वकीलों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, उनका यह प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर धर्मराज ओझा, राजकुमार शर्मा, संत बहादुर पांडेय, एसपी यादव, अमरनाथ सिंह, राजेश्वर सिंह, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें