फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव से जुड़ा है आतंकी अफजल गुरु का नाम, अब बदलेगा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की ससुराल के गांव का नाम

विज्ञापन
The name of terrorist Afzal Guru is associated with the village, now the name of the village of Deputy CM Keshav Prasad Maurya's in-laws will change
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की ससुराल ग्राम सभा अफजलपुरवारी का नाम बदले जाने की कवायद शुरू हो गई है। दो दिन पहले हुई जिला पंचायत की बैठक में यह प्रस्ताव सदस्य तूफान सिंह यादव ने पेश किया। उन्होंने कहा कि अफजलपुरवारी का नाम संसद भवन हमले के दोषी आतंकी अफजल के नाम पर है। ऐसे में आतंकी का नाम हटाकर शिवपुर कर दिया जाए।
विज्ञापन

सिराथू ब्लॉक का अफजलपुरवारी पांच मजरों की ग्राम पंचायत है। इसमें बाले का पूरा, मैदहाई, खूझा, मीरापुर और कैथीपर गांव आते हैं। यहां ओबीसी, अनुसूचित और मुस्लिमों की खासी आबादी है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पत्नी राजकुमारी मौर्य का पैतृक गांव खूझा अफजलपुरवारी ग्राम सभा का हिस्सा है।
पांच जुलाई को मिनी सदन की बैठक में वार्ड नंबर 12 के सदस्य तूफान सिंह यादव ने सिराथू ब्लॉक के अफजलपुरवारी का नाम बदलने का प्रस्ताव पेश किया। तूफान के मुताबिक वर्ष 1952 से पहले ग्रामसभा का नाम शिवपुर था। इसके बाद नाम बदल कर अफजलपुरवारी कर दिया गया। उन्होंने अफजलपुरवारी का नाम बदलकर शिवपुर करने की मांग सदन में रखी। जिपं. सदस्य का कहना है कि देश की संसद पर हमला करने के मास्टरमाइंड आतंकी का नाम अफजल था।
विज्ञापन

इस कारण उन्होंने अफजलपुरवारी गांव का नाम बदलने की पहल शुरू की है। उम्मीद है कि सदन जल्द से जल्द इस प्रस्ताव पर अपनी अंतिम मुहर लगाएगा। जिपं. सदस्य का कहना है कि यदि सदन में नाम बदलने की अनुमति नहीं मिली तो वे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग करेंगे।
जमींदार के नाम पर पड़ा था नाम
सिराथू की ग्राम सभा अफजलपुरवारी में आजादी के पहले अफजल नाम के जमींदार हुआ करते थे। उनका आसपास के क्षेत्र में काफी प्रभाव था। इस कारण 1952 में गांव का नाम शिवपुर के बजाय अफजलपुरवारी पड़ गया।
खुली बैठक में कराई जाएगी चर्चा
जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने बताया कि सदन में ग्राम सभा अफजलपुरवारी का नाम बदलने का प्रस्ताव सदस्य तूफान सिंह यादव ने रखा है। सदन में इसके लिए खुली बैठक में चर्चा कराई जाएगी। जिला पंचायत नियमावली के तहत कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें