फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: लिफ्ट लेकर युवक की बाइक लूट ले गए शातिर

Mon, 02 Dec 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा थाने के नया तालाब के समीप लिफ्ट के बहाने शातिरों ने एक युवक की बाइक लूट ली। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस बाइक लुटेरों को तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


रामनगर जलालपुर शाना गांव निवासी बबलू सरोज मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। बताया कि 26 नवंबर को वह बाइक से संदीपन घाट कोतवाली के उजिहिनी आइमा गांव अपनी बहन नत्थी के घर एक निमंत्रण में शामिल होने गया था।
रात को घर लौटते समय रास्ते में महगांव के समीप स्थित ढाबे पर चाय पीने के लिए रुक गया। ढाबे में मौजूद दो अन्य युवक उससे रतगहा के लिए लिफ्ट मांगने लगे। इस पर बबलू ने दोनों को अपनी बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन

नया तालाब के समीप बबलू बाइक रोक लघुशंका करने लगा। इसी दौरान दोनों युवक उसकी बाइक लेकर भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर जांच-पड़ताल के बाद शनिवार शाम पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें