करारी कोतवाली के म्योहर स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार शाम बाइक से घर जा रहे युवक पर बदमाशों ने हमला कर दिया। डंडे से पीटने के बाद बदमाश जख्मी युवक के पास से पांच हजार रुपये छीनकर भाग निकले। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
म्योहर निवासी संदीप कुमार बुधवार को प्रयागराज से बाइक लेकर घर आ रहे थे
। शाम को जैसे ही वह म्योहर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तीन लोगों ने रुकने का इशारा किया। किसी अनहोनी की आशंका से जब संदीप ने बाइक नहीं रोकी तो बदमाशों ने डंडे से हमला कर दिया। इससे संदीप बाइक सहित गिर पड़े। इसके बाद बदमाश उन्हें पीटने लगे और उनका पांच हजार रुपये भी छीन लिए।
संदीप ने जब शोर मचाया तो पेट्रोल पंप के कर्मचारी मदद के लिए पहुंचे। इस बीच बदमाश भाग निकले। घटना के बाबत करारी इंस्पेक्टर सुभाष यादव ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।