फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का मोबाइल छीनकर भाग रहा बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाधाम कोतवाली पुलिस ने सोमवार शाम युवक का मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश की तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। मंगलवार को बदमाश के खिलाफ लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कड़ाधाम कोतवाली के रघुनाथपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार सोमवार को किसी काम से देवीगंज बाजार आया था। वह घर लौट रहा था तभी उसके मोबाइल पर किसी की कॉल आ गई। प्रदीप ने बात करने के लिए जैसे ही फोन निकाला तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और भाग निकले।
प्रदीप ने शोर मचाया तो कुछ ही दूरी पर वाहन चेकिंग कर रहे उपनिरीक्षक अनुराग सिंह ने बदमाशों का पीछा किया। एक बदमाश पकड़ा गया, जबकि उसका साथी बाइक सहित भाग निकला। पकड़े गए बदमाश की पहचान कोखराज कोतवाली के भदवां निवासी विपिन तिवारी के रूप में हुई है। एसआई का कहना है विपिन की तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा व कारतूस भी मिला है।
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार
कोखराज कोतवाली पुलिस ने सोमवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान भरवारी निवासी मनीष कौशल व प्रदीप कुमार सोनकर के रूप में हुई। मंगलवार को दोनों के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें