कस्तूरबा गांधी बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा लेते परीक्षक रण
- फोटो : सलोन कस्बे में रविवार को चोरी के बाद मौजूद व्यापारी।
इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग के छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हो गई है। सोमवार को जिले के 12 विद्यालयों में विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इंटर विज्ञान वर्ग के छात्रों की भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान सहित अन्य विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जा रही है। जिले में कुल 154 विद्यालयों में यह परीक्षा होनी है।
सोमवार को परीक्षा के पहले दिन बाह्य परीक्षकों की मौजूदगी में 12 स्कूलों में परीक्षा हुई। इसमें करीब 900 छात्र शामिल हुए। परीक्षा में 12 हजार के करीब छात्र हिस्सा लेंगे। इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नीलम ने बताया कि विद्यालय में तीन फरवरी को रसायन विज्ञान व चार फरवरी को जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।
आज से शुरू हुए आरटीई के आवेदन
जिला समन्वयक आरटीई धीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में 25 फीसदी सीटों के लिए गरीब परिवार के बच्चे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। इसके लिए निर्धारित मानकों की जानकारी संबंधित बीआरसी से ली जा सकती है।