हादसे में घायल छात्रा रिंकी। स्रोत: राहगीर
कोखराज क्षेत्र में सोमवार सुबह पेट्रोल पंप के पास कोचिंग जा रही स्कूटी सवार छात्रा को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। मौका पाकर चालक बस लेकर फरार हो गया।
मलाक भायल निवासी महेश कुमार की 20 वर्षीय पुत्री रिंकी देवी स्कूटी से कोचिंग जा रही थी। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही वह पेट्रोल पंप के पास पहुंची। प्रयागराज की ओर से आ रही रोडवेज बस ने ओवरटेक करने के प्रयास में स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में रिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई।
एनएचएआई की एंबुलेंस से छात्रा को इलाज के लिए मूरतगंज पीएचसी भिजवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस फरार बस चालक की तलाश में जुट गई है।