फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से गिरकर जख्मी ग्रामीण ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के बह्मन पुरवा गांव में मंगलवार को पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काटते समय नीचे गिरे ग्रामीण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बह्मन का पुरवा मजरा ऊनो निवासी वीरेेंद्र कुमार सरोज (40) मंगलवार को पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काट रहा था। इस दौरान पैर फिसलने के कारण वह नीचे गिर पड़ा। हादसे में वीरेंद्र कुमार को गंभीर चोटें आईं।
परिवार के लोग उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। घरवालों ने मुख्यालय मंझनपुर के निजी अस्पताल में वीरेंद्र को भर्ती कराया। देर रात हालत बिगड़ने पर परिजन वीरेंद्र को प्रयागराज ले जा रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन

घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। वीरेंद्र अपने पीछे पांच बच्चों का परिवार छोड़ गया है। एक साल पहले वीरेंद्र की पत्नी रानी देवी का भी देहांत हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें