फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के बिसारा स्थित पेट्रोल पंप के समीप ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी व साली को सड़क के किनारे उतार कर बाइक में पेट्रोल भराने गया था। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

वंश का पूरा निवासी कामता प्रसाद (32) की पत्नी की तबीयत खराब थी। बुधवार को वह बाइक से पत्नी का इलाज कराने के लिए मंझनपुर के निजी अस्पताल आया था। दंपती के साथ उसकी साली भी मौजूद थी।
दोपहर बाद कामता अपनी पत्नी व साली को लेकर वापसी में चमंधा स्थित ससुराल जा रहा था। बिसारा के पास बाइक में पेट्रोल कम होने पर उसने पत्नी व साली को उतार दिया। पेट्रोल पंप में तेल भराने के बाद जैसे ही कामता सड़क की तरफ आ रहा था तभी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में कामता को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची सिंघिया चौकी पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। चौकी प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। परिवार वालों की तरफ से तहरीर मिलने पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें