फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: विवाहिता की हत्या कर ससुरालियों ने शव फंदे से लटकाया, मुकदमा

Thu, 15 Jun 2023 08:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
एकौरा गांव की मृतक आशमा की फाइल फोटो
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या कर ससुरालियों ने शव फंदे से लटकाया, मुकदमा
विज्ञापन

- बुधवार को दहेज की मांग को लेकर ससुराल में विवाहिता की हुई थी पिटाई
फोटो- 16
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। एकौरा गांव में ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। मारपीट की जानकारी होने पर बुधवार को विवाहिता के मां-बाप ससुराल वालों को समझाकर लौटे थे। रात को बेटी के मौत हो जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने मामले में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के पिपरकुंडी निवासी संजीव ने अपनी बेटी आसमा देवी की शादी दो साल पहले एकौरा गांव के सुनील के साथ की थी। आसमा की मां सुशीला देवी ने बताया कि शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। बुधवार सुबह आसमा ने अपने पिता को फोन करके बताया कि ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर उसे पीटा है। इस पर संजीव व उसकी पत्नी सुशीला बेटी की ससुराल पहुंचे। ससुरालियों से मिन्नत करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा दिया है। अब वह लोग अतिरिक्त दहेज नहीं दे सकते। इसके बाद शाम को दंपती वापस घर चले आए। रात करीब 1.30 बजे आसमा की ससुराल से फोन आया कि उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना से मायके पक्ष में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा आसमा का शव फंदे से लटक रहा है। उसके दोनों पैर जमीन से टिके थे। इस पर सुशीला ने ससुरालियों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में पति सुनील, ससुर रामलखन, सास जानकी और देवर जीतेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें