मंझनपुर। जिला संयुक्त चिकित्सालय मंझनपुर में बेमियादी धरना दे रहे स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी ने शनिवार को कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। आरोप है कि नियमित ड्यूटी देने पर भी सात महीने से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इससे वे आर्थिक तंगी का शिकार हैं। इस दौरान जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को देकर मानदेय भुगतान कराने की मांग की। एसडीएम ने कर्मियों को भुगतान कराने का आश्वासन दिलाया है।
जिला संयुक्त चिकित्सालय में संस्था के माध्यम से 54 कर्मचारियों संविदा पर कार्यरत हैं। कर्मचारी नेता कृपाशंकर त्रिवेदी का कहना है कि मेहनत और लगन से वे ड्यूटी करते हैं। सात महीने से कर्मचारियों को मानदेय नहीं दिया जा रहा है। जून 2014 से उन्हें मानदेय नहीं दिया जा रहा है। मानदेय नहीं मिलने से कर्मचारियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अफसरों की मनमानी से आक्रोशित कर्मचारी शुक्रवार से अस्पताल के सामने बेमियादी धरना दे रहे हैं। कर्मचारियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया।
इस दौरान जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रमापतिराम को दिया। एसडीएम ने कर्मचारियों को अस्पताल अधीक्षक से वार्ता करके मानदेय भुगतान कराने का आश्वासन दिलाया है। इस मौके पर संतोष कुमार, धीरेंद्र कुमार, अंकित कुमार, विकास सिंह, कृष्णमूर्ति सिंह, अभिषेक तिवारी, लवकुश पांडेय, ज्ञानचंद्र, शैलेंद्र कुमार सिंह, तेजबहादुर, रामप्रताप, मदन सिंह, ज्ञानबाबू, सुनीता, शंभू कुमार, हरिश्चंद्र, सुरेशचंद्र, अमलेश कुमार, अजय कुमार, प्रेमचंद्र, रामनेवाज, संगीता, जावित्री देवी, वैद्यनाथ शर्मा, अनुपम कुमार, जटाशंकर, देवाल, अमर कुमार, गनेश कुमार, सरिता देवी आदि मौजूद रहे।