विजन 2017 की जमीन सपा पंचायत चुनाव से बनाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं को
दमखम के साथ पंचायत चुनाव में उतारा जाएगा। यह बातें सिराथू विधायक
वाचस्पति ने शनिवार को मंझनपुर आयोजित मासिक बैठक में कही। इस दौरान पूर्व
सांसद ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव की तैयारी में शिद्दत से जुटने का
आह्वान किया है।
मंझनपुर स्थित सपा पार्टी क ार्यालय में शनिवार को
जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें सिराथू विधायक वाचस्पति ने कहा कि
समाजवादी पार्टी पंचायत चुनाव दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। विधायक ने
कार्यकर्ताओं से सपा सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने
का आह्वान किया। पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने कहा कि पंचायत चुनाव में
जिलेभर में कार्यकर्ताओं को ताकत के साथ लड़ाया जाएगा, ताकि गांवों में
जनहित के कार्यों को कराने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
जिलाध्यक्ष
ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी में उनका पूरा सम्मान है।
इस मौके पर धारा सिंह यादव, डॉ. जैनुलआब्दीन, कैलाशचंद्र केसरवानी, शिवमोहन
चौधरी, आबिद मंजूर, ज्ञानचंद्र यादव, धर्मराज सिंह यादव, मोहम्मद शाबिर
सिद्दीकी, सुरेश सिंह यादव,अश्वनी सिंह, पवन मिश्रा, इजहार हुसैन,
कौशले.द्र यादव, विजय यादव आदि मौजूद रहे।