फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तालाब में गंदगी से संक्रमण का सता रहा डर

Fri, 05 Dec 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सत्यम, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
नया नगर मोहल्ले में स्थित तालाब में गंदगी से संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। आसपास के लोग बताते हैं कि कई दिनों से सफाई नहीं हुई, जिससे बदबू फैलने लगी है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

तालाब की सफाई न होने से स्थानीय लोग गंदगी, मच्छर और बदबू से परेशान हैं। साथ ही उनमें बीमारी फैलने का डर है। लोगों ने बताया है कि तालाब में नगर पालिका परिषद का कूड़ा भी डंप किया जाता था, जिससे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका ने तालाब की सफाई कभी नहीं करवाई।
पहले कूड़ा तालाब में फेंका जाता था, लेकिन अब कूड़े के लिए बाउंड्री बनवा दी गई है। उसमें ही कूड़ा फेंका जाता है। तालाब के चारों तरफ गंदगी ही गंदगी है। दुर्गंध से लोगो को परेशानी होती है।-मेराज रिजवी, स्थानीय निवासी
विज्ञापन

बदबू से सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। गंदगी से डर रहता है कि परिवार में कोई बीमार न हो जाए। नगर पालिका परिषद की जिम्मेदारी सफाई करवाना है लेकिन यहां तो उल्टा ही हो रहा है। -आलम अहमद, स्थानीय निवासी
नगर पालिका कूड़े को तालाब में डंप करवाती है, जिससे हमेशा गंदगी बनी रहती है। तालाब गंदगी से बजबजा रहा है। तालाब के पास से गुजरना मुश्किल होता है। हम चाहते हैं कि इस तालाब का सुंदरीकरण करवाया जाए।- सत्यम, स्थानीय निवासी
तालाब की सफाई नहीं हो रही है, इस बात की जानकारी नहीं थी। जल्द ही तालाब की सफाई करवाई जाएगी। - प्रतिभा सिंह, ईओ

सत्यम, स्थानीय निवासी

सत्यम, स्थानीय निवासी

सत्यम, स्थानीय निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें