फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कार्यदायी संस्था ने मानी गलती, 17 लाख रुपये में हुआ समझौता

Fri, 21 Jul 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पनकी स्थित निर्माणाधीन पाॅवर प्लांट में 270 फीट ऊंची चिमनी से गिरकर जान गंवाने वाले मजदूर की मौत के मामले में 17 लाख रुपये में समझौता हुआ है। इसके बाद परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार करते हुए शव लेकर गृह जनपद काैशांबी रवाना हो गए।
विज्ञापन

मूलरूप से कौशांबी के मोहब्बतपुर निवासी अफसर अली (42) चार साल से पनकी पाॅवर हाउस में काम कर रहा था। हाईटेक इंजीनियरिंग कंपनी की ओर से यहां चिमनी बनाने का काम चल रहा है। अफसर अली कंपनी में खलासी था।
मंगलवार दोपहर को वह साथी कर्मचारियों के साथ चिमनी पर चढ़ा था, तभी संतुलन बिगड़ जाने से फिसल गया। सेफ्टी बेल्ट कमजोर होने के चलते टूट गई। नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के भाई समिउल्लाह ने बताया कि कर्मचारी सुपरवाइजर से पहले ही कमजोर हो चुकी रस्सी को बदलवाने की मांग कर रहे थे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई, जिससे अफसर की जान चली गई थी। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था ने 50 हजार रुपये नकद दे दिए हैं। छह लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करने व बीमा का 11 लाख रुपये भी दिलवाने का आश्वासन दिया है, जिसे लेकर उनका समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें