फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जिलाधिकारी ने नवीन पीएचसी अजुहा का किया आकस्मिक निरीक्षण

Wed, 03 Dec 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने बुधवार को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजुहा का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए विभिन्न अभिलेखों, सुविधाओं और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने एचआरपी रजिस्टर देखने पर पाया कि कई गर्भवती महिलाओं के मोबाइल नंबर सहित अन्य आवश्यक सूचनाएं अद्यतन नहीं थीं। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने एएनएम को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक गर्भवती महिला का मोबाइल नंबर दर्ज किया जाए, ताकि उन्हें समय-समय पर जांच व चिकित्सीय परामर्श के लिए बुलाया जा सके। साथ ही हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं पर विशेष निगरानी रखने को कहा।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और तुरंत साफ-सफाई व्यवस्था सुधारने तथा नर्सिंग स्टाफ का रोस्टर व्यवस्थित रूप से तैयार करने को कहा। 102 एंबुलेंस की जांच में जिलाधिकारी ने ईएमटी अवधेश सिंह को सभी जरूरी इमरजेंसी दवाओं की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें