फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जल-जीवन मिशन के कार्यों में तेजी के निर्देश

Wed, 03 Dec 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को एनआईसी सभागार में सिंचाई, जल निगम तथा नलकूप विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े इन विभागों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और कार्यों की प्रगति को समयबद्ध व मानक के अनुरूप पूरा किया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन




सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता से नहरों की सिल्ट सफाई कार्य की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि निर्धारित मानकों के अनुसार सिल्ट सफाई समय से पूर्ण कराई जाए। बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता, सिंचाई तथा सहायक अभियंता, सिंचाई खंड फतेहपुर का वेतन रोकने का निर्देश जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें