फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पुलिस तक पहुंचा छात्रा की पिटाई का मामला, हुआ समझौता

Sun, 28 Dec 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के एक इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल की ओर से 11वीं की छात्रा की पिटाई करने का मामला सैनी पुलिस तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। बाद में उनके बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी जैनब 11वीं की छात्रा है। आरोप है कि शुक्रवार को अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका को सही ढंग से न रखने पर प्रिंसिपल से छात्रा की बहस हो गई। इसके बाद प्रिंसिपल ने थप्पड़ जड़ दिया। जानकारी मिलने पर परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा करने लगे। छात्रा के चाचा सोहराब हुसैन ने पुलिस को मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
शनिवार को विद्यालय प्रबंधक उमेश केसरवानी ने भी छात्रा पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र के परिजन व विद्यालय प्रबंधन की ओर से तहरीर मिली थी। बाद में सुलह-समझौता होने के बाद मामला समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें