कोखराज कोतवाली के मारूफपुर गांव में शुक्रवार की शाम कुएं में गिरकर एक बालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव बाहर निकलवाने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
मारूफपुर गांव निवासी बुद्धू मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। शुक्रवार शाम उसका 13 वर्षीय बेटा सरताज घर के समीप घूम रहा था। इस दौरान वह पास में स्थित कुएं में पैर फिसलने के कारण गिर गया।
घटना की जानकारी होने के बाद परिवार व मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने यूपी-112 को भी खबर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह सरताज को बाहर निकलवाया। सरताज की मौत हो चुकी थी। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।