फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर के भीतर फंदे पर लटका मिला महिला का शव

Mon, 17 Feb 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपन घाट कोतवाली के उजिहनी आइमा गांव में रविवार दोपहर एक महिला का शव फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पूछताछ में खुदकुशी के पीछे परिवार के लोग ननद से कहासुनी होने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। फिलहाल आरोप संबंधी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट कोतवाली के काठगांव की 25 वर्षीय सुनीता देवी की शादी उजिहनी आइमा निवासी सुग्गी लाल के साथ हुई थी। पति सुग्गी लाल बदायूं में रहकर मजदूरी करता है। घर पर सुनीता अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। परिजनों के मुताबिक शनिवार को उसकी ननद सुमित्रा देवी और ननदोई श्रीनाथ घूमने के लिए मायके उजिहनी आए थे।
आरोप है कि किसी बात को लेकर सुमित्रा का ननद सुनीता से विवाद हो गया। विवाद के कुछ देर बाद ही सुनीता का शव घर के भीतर फांसी पर लटका मिला। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति भी बदायूं से घर के लिए रवाना हो गया है। एसओ विजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें