कस्बा चायल के डीहा स्थित ईंट-भट्ठे के समीप शव मिलने की जानकारी के बाद जुटी भीड़। संवाद
पिपरी कोतवाली के नगर पंचायत चायल के डीहा स्थित ईंट-भट्ठे के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर पंचायत चायल के डीहा स्थित एक ईंट-भट्टे के समीप सोमवार सुबह लोगों ने सड़क किनारे 45 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा देखा। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर चायल चौकी प्रभारी अभिषेक गुप्ता फोर्स के साथ पहुंचे और लोगों से मामले की जानकारी ली। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब सप्ताह भर से अधेड़ विक्षिप्त अवस्था में आसपास टहलता देखा गया था।
पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।