फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएओ के दुर्व्यवहार पर फूटा उपकेंद्र के संविदाकर्मियों का गुस्सा

विज्ञापन
सरायअकिल विद्युत उपकेंद्र में एसडीओ की अभद्रता से नाराज होकर नारेबाजी करते संविदाकर्मी - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र के संविदा लाइनमैनों का एसडीओ के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। लाइनमैनों ने सोमवार को उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर एसडीएओ के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही अफसरों से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संविदा कर्मियों ने आरोप लगाया कि कुछ भी बोलने अथवा विरोध करने पर एसडीओ फर्जी मुकदमों में फंसाकर ड्यूटी से निकाल देने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र सरायअकिल में तैनात संविदा लाइनमैन भैरव प्रसाद उर्फ लाला ने बताया कि कुछ दिन पहले वह एसडीओ बीके तिवारी व जेई अतुल श्रीवास्तव के साथ रसूलपुर टप्पा गांव में विद्युत चेकिंग करने गया था। वहां पर सात-आठ उपभोक्ता बाईपास कर बिजली चोरी कर रहे थे। उनमें से तीन उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र आकर समन शुल्क जमा कर दिया।
आरोप है कि जिन उपभोक्ताओं ने शुल्क जमा किया, उनसे एसडीओ ने बता दिया था कि उनके घरों में बिजली चोरी की जानकारी उन्हें संविदाकर्मी भैरव प्रसाद ने दी थी। इसी बात से आक्रोशित होकर बिजली चोरी करने वाले रसूलपुर टप्पा गांव के उपभोक्ताओं ने पांच मई को ट्रांसफार्मर ठीक करने के दौरान उसे पीटकर उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दी थी।
विज्ञापन

उपकेंद्र आकर उसने यह बात एसडीओ से पूछी तो वह आग बूबला हो गए। आरोप है कि वह गालीगलौज करते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगे और उसे कार्यालय से भगा दिया। सोमवार को एसडीओ की अभद्रता से नाराज संविदाकर्मी भैरव प्रसाद, राजेंद्र कुमार, धर्मेंद्र, टीकम सिंह, नत्थू लाल, कुलदीप आदि ने उपकेंद्र जाकर जमकर नारेबाजी की। इस बाबत एसडीओ बीके तिवारी का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं, उन्होंने किसी तरह का अभद्र व्यवहार नहीं किया है। संविदा कर्मी काम किए बगैर मुफ्त की तनख्वाह लेना चाहते हैं।
जेई रहने के दौरान भी एसडीओ पर लगे थे आरोप
कुछ वर्षों पूर्व एसडीओ बीके तिवारी विद्युत उपकेंद्र सराय अकिल व गोपसहसा के अवर अभियंता रह चुके हैं। अवर अभियंता रहने के दौरान भी एक संविदाकर्मी ने उन पर गालीगलौज व अभद्रता करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें