फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गांव-गांव तक पहुंचेगा शताब्दी संकल्प का एजेंडा

Tue, 07 Oct 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कौशाम्बी के 57 ग्राम पंचायतों में शताब्दी संकल्प का एजेंडा आठ अक्तूबर को पढ़कर सुनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर गांव के लिए संदेश भेजा है। इसमें विकसित उत्तर प्रदेश 2047 : समृद्धि का शताब्दी पर्व के एजेंडे को गांव-गांव तक पहुंचाने की योजना है। सरकार का लक्ष्य है कि आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक प्रदेश को एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित राज्य के रूप में स्थापित किया जाए।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की प्राथमिकताएं तय की जाएंगी और हर गांव के लोगों को राज्य के विकास में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह जानकारी एडीओ पंचायत जितेंद्र कुमार शुक्ला ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें