नगर के तमाम मोहल्ले ऐसे हैं, जहां सड़कों की बदहाली से आए दिन हादसे होते हैं। इसे देखते हुए 58.82 लाख की लागत से पांच मोहल्लों की सड़कें दुरुस्त की जाएगी। ऐसे में जल्द ही पांच हजार आबादी को इस समस्या से राहत मिल जाएगी। इसके अलावा कई और काम कराएं जाएंगे। इसके लिए शासन से प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है।
करीब दो महीने पूर्व बोर्ड की बैठक में शासन को 3.68 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इनमें से पांच मोहल्ले की नौ गलियों में इंटरलाॅकिंग व नाली के लिए बुनियादी अनुदान से 42.66 लाख व तीन वार्ड में ओपन पाइप व दो वार्ड सबमर्सिबल लगवाने के लिए 15वें वित्त आयोग के निरदिष्ट अनुदान से 58.82 लाख रुपये स्वीकृति हो चुके हैं।
किंग नगर के कौसर अली, अफरोजा, इंद्रा नगर के श्रीकृष्ण और बाबादीन ने बताया कि उनके मोहल्ले की सड़क व नाली काफी खराब है। प्रस्ताव स्वीकृति होने पर मोहल्लों के लिए खुशी की बात है।
करारी के इन वार्डों में होंगे कार्य
इंदिरा नगर : कंधई सरोज के घर से यादव के घर तक आरसीसी नाली निर्माण।
इंदिरा नगर : कृष्ण मोहन के घर के पास दो एचपी सबमर्सिबल अधिष्ठापना कार्य।
किंग नगर : जमशेद के घर से छोटी मस्जिद होते हुए ओमकार चौधरी के घर तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण।
किंग नगर : मोहर्रम के घर से इश्तियाक के घर तक इंटरलॉकिंग व आरसीसी नाली निर्माण।
नयागंज : मदर इंडिया स्कूल के सामने से लखन वर्मा के घर तक आरसीसी क्रॉसिंग व इंटरलॉकिंग कार्य।
नयागंज व गढ़हीपर : समर्सिबल से विभिन्न स्थानों तक जीआई पाइपलाइन विस्तार कार्य।
नयागंज : पीएचसी परिसर में इंटरलॉकिंग और आरसीसी नाली निर्माण।
नेता नगर : राजू गौतम के घर से ओमप्रकाश व बबलू गौतम के घर तक आरसीसी नाली निर्माण।
नेता नगर : कैसर के घर से हसनैन के घर तक आरसीसी कवर्ड नाली निर्माण।
नेता नगर : चौराहे पर मंदिर के पीछे इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण।
हजरतगंज : शंकर चक्की से गुलाम वारिस के घर तक जीआई पाइपलाइन विस्तार कार्य।
- करारी कस्बे में विकास का खाका खींचा गया है। बैठक में सभी सभासदों से विचार विमर्श कर सभी मोहल्लों में विकास कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। जल्द ही विकास के सभी काम कराए जाएंगे।- शमसाद अहमद, चेयरमैन, नगर पंचायत