फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिल्हापुर बालू घाट पर रास्ते को लेकर तनाव, किसान लामबंद

विज्ञापन
Tension over road at Tilhapur sand ghat, farmers mobilized - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के तिल्हापुर बालू घाट पर रास्ते को लेकर पट्टा धारक और किसानों के बीच तनातनी का माहौल है। किसानों की भूमिधरी से जबरन रास्ता निकाला जा रहा है। जबकि किसान इसका विरोध कर रहे हैं। किसानों ने इसकी शिकायत डीएम से की है। डीएम ने जांच के लिए खान अधिकारी और चायल तहसील प्रशासन को निर्देश दिया है।
विज्ञापन

चायल तहसील के तिल्हापुर से निकलने वाली रुसहाई यमुना घाट से बालू परिवहन के लिए रास्ते की समस्या है। तिल्हापुर गांव के अजय कुमार, पप्पू, उषा देवी, रामबली आदि किसानों का आरोप है कि पट्टाधारक उनकी बोई हुई फसल को नष्ट कर उनके खेत से जबरन बालू निकासी के लिए रास्ता निकाल रहे हैं।
विरोध करने पर उन पर पुलिस से दबाव बनाया जा रहा है। किसानों ने मंगलवार को इसकी शिकायत जिलाधिकारी सुजीत कुमार से की। डीएम ने मामले की जांच के लिए चायल तहसील प्रशासन और खान अधिकारी को निर्देश दिया है।
विज्ञापन

खेत से जबरन रास्ता निकालने को लेकर किसान पट्टाधारक के खिलाफ लामबंद हैं। तिल्हापुर गांव में इसे लेकर तनातनी का भी माहौल है। खान अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि बालू निकासी के लिए किसानों और बालू घाट के पट्टाधारकों के बीच आपसी विवाद है। शिकायत की जांच की जा रही है। जल्द ही किसानों की समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें