फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेन शाहआलमाबाद में अपात्रों को बीपीएल कार्ड

Wed, 04 Feb 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीरों के नाम बीपीएल राशनकार्ड बने होने को लेकर मंगलवार को टेन शाहआलमबाद की महिलाओं ने तहसील दिवस में हंगामा काटा। डीएम को शिकायतीपत्र देकर महिलाओं ने सत्यापन कराकर अमीनों के नाम बने गरीबी रेखा के नीचे के बने राशनकार्डों को निरस्त कराने की मांग की। डीएम ने आपूर्ति अधिकारी को सत्यापन का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मंझनपुर ब्लाक क्षेत्र के टेन शाहआलमाबाद गांव निवासी बच्ची देवी, राजकली, शोभादेवी, सीता देवी, रजनी देवी, रानी देवी, विमला देवी, मैकीदेवी, शंकुतला देवी, संगीता देवी, देवकन्या, केलावती आदि 100 से अधिक महिलाओं ने अपात्रों के नाम बीपीएल राशनकार्ड आवंटन को लेकर मंझनपुर तहसील में प्रदर्शन किया। इन महिलाओं का आरोप है कि गांव के उन लोगों के नाम बीपीएल योजना का राशनकार्ड बना दिया गया है कि जिनके पास पक्का मकान, दुकान, खेती के लिए कई बीघा जमीन, ट्रैक्टर, चार पहिया वाहन, मोटरसाइकिल आदि मौजूद हैं।

वहीं भूमिहीन, छप्पर में रहकर रोज कमाने-खाने वाले गरीबों के नाम एपीएल योजना का राशनकार्ड बनाया गया है। राशनकार्ड बनाने में की गई इस मनमानी के खिलाफ हुंकार भरने वाली महिलाओं ने डीएम को दिए गए प्रार्थनापत्र में गांव के उन 25 अमीरों का नाम भी लिखा है, जो अमीर हैं और उनके नाम बीपीएल योजना का राशनकार्ड बना हुआ है। डीएम से इन महिलाओं ने जिलास्तरीय अफसरों की टीम भेजकर राशनकार्डों का सत्यापन कराने और अपात्रों के नाम बने बीपीएल राशनकार्ड को निरस्त कराकर उसे गरीबों के नाम बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें