फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग हादसे में मामी एवं भांजे की मौत

Wed, 04 Feb 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरामुफ्ती इलाके के कोईलहा गांव के समीप तेज गति से आ रही बेलोरोे जीप ने सामने से आ रहे बाइक सवार को कुचल  दिया। मंगलवार की रात हुए इस हादसे  में बाइक सवार मामी एवं भांजे की मौत हो गई। दोनों रिश्तेदारी में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


पिपरी के लालापुर निवासी रमेश यादव की पत्नी रानी यादव अपने भांजे आकाश यादव पुत्र पप्पू निवासी रेही थाना पिपरी के साथ बाइक पर सवार होेकर अपने रिश्तेदारी काजीपुर गई थी। दोनों लोग मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। वाकया रात तकरीबन साढ़े 7 बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियोें का कहना है कि जैसे ही बाइक पर सवार ये लोग पुरामुफ्ती क्षेत्र के कोईलहा पहुंचे। इलाहाबाद की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने सामने से बाइक को रौदते हुए निकल गई। हादसे में बाइक  पर सवार दोनों मामी-रानी यादव(35) एवं भांजे -आकाश(30)  गाड़ी के नीचे आ गए, जिससे देखते ही देखते उनकी मौत हो गई।

बताते हैं कि हादसे के बाद चालक ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया। पर, गाड़ी के नीचे बाइक फंस जाने से गाड़ी कुछ दूर जाने के बाद खड़ी हो गई। इस दौरान हादसा  होता देख मदद के लिए लोगोें को आता देख चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणोें ने इस घटना की सूचना एसओ पुरामुफ्ती को दिया। हादसे की सूचना पर पुरामुफ्ती पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों के पास से मिले पहचान पत्र देख परिजनोें को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज  दिया है। हादसे में दो लोगोे की मौत होने से परिवार  में शोक का माहौल है। एसओ ने बताया कि हादसा ओवर टेक किए जाने के दैरान जल्दबाजी में हुआ प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें