फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बदली चाल, लुढ़का पारा

Sat, 07 May 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
पुरवा हवा के बढ़ते दबाव से मौसम का रुख नरम होने लगा है। लगातार पारा लुढ़कने से गर्म हवाओं के थपेड़े थमने लगे हैं। दो दिन पहले तक सूर्य देव के निकलते ही आग जैसी धूप बरसने लगती थी। दस बजते-बजते सड़के  वीरान दिखने लगती थीं। गर्मी रिकार्ड तोड़ने की कगार पर पहुंच चुकी थी। मगर दो दिनों में पारा 44 से लुढ़ककर 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
विज्ञापन


दोआबा में तेज धूप के साथ ही गर्म हवाओं के थपेड़े से लोग राहत महसूस करने लगे हैं। जहां सुबह धूप निकलते ही आग बरसने लगती थी। गर्म हवाओं के कारण लोगों को चेहरे के झुलसने का एहसास होता था। वहीं दो दिन से बढ़े पुरवा हवा के दबाव से मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दिया है। दिन के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है।

महगांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विभाग के डॉ. अजय कुमार के मुताबिक शुक्रवार को दिन में एक बजे तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। थोड़ी बहुत बढ़ी उमस से निजात तेज बूंदाबांदी होने के बाद ही मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें