फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्टूबर तक हर हाल में पूरा हो जाए लक्ष्य

Sat, 07 May 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की प्राथमिकता से जुड़े विकास कार्य हर हाल में अक्टूबर के अंत तक पूरे हो जाएं। इसमें तनिक भी हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह अल्टीमेटम शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम अखंड प्रताप सिंह ने विभागाध्यक्षों को दिया।
विज्ञापन


डीएम अखंड प्रताप सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले 39 विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में ली। समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित विभागाध्यक्षों को चालू वित्तीय वर्ष का लक्ष्य अक्टूबर के अंत तक पूरा करने का फरमान जारी किया। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव का असर किसी भी कीमत पर विकास कार्यों पर नहीं पड़ना चाहिए। इसलिए विभागाध्यक्षों को छह माह के भीतर शतप्रतिशत प्रगति हासिल करनी होगी।

बैठक में उन्होंने कृषि, उद्यान, पशुपालन, राजीव गांधी विद्युतीकरण, कन्या विद्या धन, माध्यमिक विद्यालयों की स्थापना, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, शौचालय, श्रम विभाग, मत्स्य, भूमि संरक्षण समेत 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं के प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक में सीडीओ ओम प्रकाश आर्य, सीएमओ, जिला अर्थ एवं अर्थ संख्याधिकारी सुनील कुमार श्रीवास्तव, डीडीओ महेंद्र पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय, सीवीओ डॉ. एसपी पांडेय समेत सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन


 सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संभावित आगमन को लेकर शुक्रवार को डीएम अखंड प्रताप सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ तैयारी को लेकर बैठक की। बैठक में उन्होंने तैयारी के संबंध में जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगते हुए अब तक की तैयारी से रूबरू कराया।

बैठक में उन्होंने जनप्रतिनिधियों के समक्ष जनसभा और रैली को आयोजित करने के लिए डायट मैदान, दुर्गा देवी इंटर कालेज ओसा, मंडी समिति का प्रस्ताव रखा। इस पर सर्वसम्मति से ओसा स्थित दुर्गा देवी इंटर कालेज में आयोजन का निर्णय लिया गया। डीएम ने जनप्रतिनिधियों को बताया कि पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतारे जाने के लिए हेलीपैड बनाया जाएगा। यहां से उतरकर वह सीधे ओसा स्थित दुर्गा देवी इंटर कालेज आएंगे। यहां पर मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करने के बाद जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणा करेंगे।

बैठक में विधायक वाचस्पति, अशोक यादव, गुलाम हुसैन, मौला बक्श, नगर पंचायत अध्यक्ष मंझनपुर प्रतिनिधि शबी हैदर उर्फ मीनू, हेमंत कुमार टुन्नू, चंद्रबली पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र, सीडीओ ओम प्रकाश आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार, एसडीएम मंझनपुर लालजी मिश्र, एसडीएम सिराथू विवेक चतुर्वेदी, एसडीएम चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक मंझनपुर रमाकांत यादव, रामभवन यादव और जनार्दन तिवारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें