फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से किशोर की मौत, चार घायल

Sun, 28 Jun 2015 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। टेंपो से चाचा के यहां जा रहे एक किशोर की हादसे में मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई, दो चचेरी बहनें और  टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंझनपुर थाना क्षेत्र के दीवरकोतारी गांव के समीप देर रात लगभग दस बजे की है।
विज्ञापन


मझनपुर थाना क्षेत्र के चकनरई गांव निवासी शनि (17) पुत्र राकेशकुमार के चायल में रहने वाले चाचा की तबीयत शनिवार रात अचानक खराब हो गई। सूचना मिलने पर वह अपनी दो चचेरी बहनों शीलू, नीलू और चचेरे भाई रवि को साथ लेकर लगभग 10 बजे परिवार के ही टेंपो से चायल के लिए रवाना हुआ। मंझनपुर से थोड़ा आगे बढ़ने पर दीवरकोतारी गांव के समीप अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में शनि टेंपो के नीचे दब गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी दोनों चचेरी बहनें, भाई रवि और चालक जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। किशोर की मौैत से परिवार में कोहराम मच गया है।       
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें