फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर बना मंदिर ढहा, पड़ोसी का मकान भी धराशाई

Sat, 15 Jul 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
चायल के खंदेवरा गांव में गिरा पक्का मकान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चायल के खनदेवरा गांव में शुक्रवार सुबह छत पर बना मंदिर ढहने से पड़ोसी का मकान भी धराशाई हो गया। हादसे का शिकार होते-होते कुनबा बच गया। मगर पड़ोसी के परिवार के लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन गांव पहुंचा। जांच-पड़ताल के बाद टीम ने रिपोर्ट अफसरों को दे दी है। हादसे में पड़ोसी को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के खनदेवरा गांव निवासी हीरालाल पुत्र ननकूलाल ने अपनी छत पर तीस फिट ऊंची मंदिर का निर्माण करा रखा था। मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा नहीं की गई थी। शुक्रवार सुबह मंदिर अचानक ढह गई। मंदिर की जद में आने से पड़ोसी मनोज कुमार का पक्का मकान भी जमींदोज हो गया। हादसा देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे।

हादसे से पल भर पहले हीरालाल के परिवार के लोग घर से बाहर निकल गए थे। इस मकान र्की इंट लगने से मनोज कुमार के साथ पत्नी पूनम देवी, बेटी पल्लवी, प्रतिभा और रानी को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सूचना पर गांव पहुंचे तहसील कर्मियों ने जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। मकान जमींदोज होने से मनोज कुमार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें