फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डूबकर किशोरी की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा कोतवाली के केवटरहा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर यमुना नदी में नहाने गई किशोरी गहरे पानी में समा गई। घाट पर रहे लोगों ने शोर मचाया तो मल्लाह उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। काफी प्रयास के बाद किशोरी को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन

केवटरहा गांव निवासी रामयश निषाद की बेटी उमन देवी (12) बृहस्पतिवार दोपहर गांव के समीप यमुना नदी में स्नान करने गई थी। नहाने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूबने लगी। नदी किनारे रहे लोगों ने शोर मचाया तो मल्लाह उमन को बचाने के लिए नदी में कूदे। काफी प्रयास के बाद उमन को बाहर निकाल लिया गया,
लेकिन उसकी सांसे थम चुकी थी। घटना की जानकारी पर परिवार के लोग भी घाट पर रोते-बिलखते पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें