मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के एक के पीड़ित ने एसपी कौशांबी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव का ही एक युवक उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बहन के साथ घर पर किसी के नहीं रहने पर लगभग एक साल से दुराचार करता रहा और घर वालो से बताने पर पूरे परिवार को जन से मार देने की धमकी देता था।
सिराथू पैइंसा थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित किशोरी के साथ जबरन दुराचार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक किशोरी के घर पर घुसकर जबरन दुराचार करता रहा। कई महीनों तक दुराचार के बाद किशोरी गर्भवती हुई तो किशोरी को बेहोश कर निजी अस्पताल में उसका गर्भपात करा दिया। आरोप यह भी है कि युवक ने किशोरी को कहीं शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। तहरीर पर पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के एक के पीड़ित ने एसपी कौशांबी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव का ही एक युवक उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बहन के साथ घर पर किसी के नहीं रहने पर लगभग एक साल से दुराचार करता रहा और घर वालो से बताने पर पूरे परिवार को जन से मार देने की धमकी देता था। जब उसकी नाबालिग बहन गर्भवती हो गई तो उसे एक अस्पताल में ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया।
पुलिस से इसकी शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी के साथ मिलाकर समझौते का दबाव बनवाया। शिकायत के बावजूद कार्यवाई नही होने पर लोगो ने आक्रोश व्याप्त है।मामले में थानाध्यक्ष पईसा रजनीकांत राजपूत ने बताया की मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही दोषी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।