फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को पीटा, दी धमकी

Mon, 28 Apr 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट के एक गांव में बृहस्पतिवार रात दुष्कर्म का विरोध करने पर युवक ने किशोरी की पिटाई कर दी। पीड़िता ने पिता संग थाने जाकर तहरीर दी। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह परिजनों संग सो रहा था। आधी रात बाद, जब लोग गहरी नींद में तभी अज्ञात समय पड़ोसी युवक उसके घर में दाखिल हो गया।
आरोप है कि बगल में सो रही उसकी 16 वर्षीय बेटी का मुंह दबाकर पास के खंडहर में उठा ले जाने के बाद दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर उसने बेटी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुन लोगों को आता देख युवक किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। युवक के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी ने रोते-बिलखते हुए आपबीती परिजनों को बताई।
इसके बाद पीड़िता ने पिता के साथ थाने जाकर नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संतोष सरोज के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


सहेली के घर के लिए निकली युवती लापता, दी तहरीर

चरवा के चिल्ला शहबाजी गांव निवासी अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह उसकी 21 वर्षीय बेटी खुशी अपनी मां से सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली और लापता हो गई।
शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि वह सहेली के घर आई ही नहीं। तमाम संभावित ठिकानों पर खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर रविवार को थाने जाकर गुमशुदा की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें