प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को संबोधित एक ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि केंद्र की भांति प्रदेश में भी एक अप्रैल 2005 के पूर्व चयनित, लेकिन बाद में नियुक्त किए गए शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए।
डीअ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के बैनर तले शिक्षकों ने सोमवार को डीआईओएस कार्यालय में प्रदर्शन कर मांगों को लेकर हुंकार भरी। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपकर कहा कि अगर उनकी 12 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह लोग अब सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को संबोधित एक ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि केंद्र की भांति प्रदेश में भी एक अप्रैल 2005 के पूर्व चयनित, लेकिन बाद में नियुक्त किए गए शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए।
ऑनलाइन स्थानांतरण को दूर किया जाए। कैशलेस प्रतिपूर्ति की सुविधा मुहैया कराई जाए। वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान वेतन एवं सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए विभागीय कार्यालयों में ई-फाइलिंग तथा चार दिन में फाइलों का निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन
सहायता प्राप्त हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक का पदना प्रधानाचार्य ग्रेड-2 एवं साधारण वेतनमान ग्रेड पे-600 किया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय कुमार, रमाकांत त्रिपाठी, अवध कुमार, गंभीर सिंह, राजेश कुमार, विनोद कुमार यादव, डॉ. रवींद्र कुमार सिंह, कमलेश कुमार कुशवाहा, राजेंद्र कुमार, देव प्रकाश साहू, नृपेंद्र कुमार सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।