teachers day celebrated in schools
- फोटो : KAUSHAMBI
पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शनिवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन वेबिनार एवं संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। गुरु की महत्ता का बखान किया गया। कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज, एनडी कानवेंट स्कूल एंड कॉलेज, कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल भीटी, किड्जी एवं रिद्धि सिद्धि कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन भरवारी में शनिवार को शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। चायल विधायक एवं एनडी ग्रुप ऑफ स्कूल एंड एमजीएम ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज का आधारभूत अंग होता है। शिक्षक सही मायनों में कहा जाए तो विद्यार्थी का जीवन सफल करते हैं। शिक्षक ही समाज की आधारशिला हैं।
संस्थान की प्रधानाचार्या सीमा पवार ने कहा कि शिक्षकों द्वारा अपने विद्यार्थियों को स्कूल में जो सिखाया जाता है वैसा ही व्यवहार करते हैं। संगोष्ठी में डॉ.मयंक मिश्रा, आरपी चतुर्वेदी, विनीता, विजय यादव समेत सभी शिक्षक उपस्थित रहे। इसी तरह बेरुआ स्थित सेंट फ्रांसिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वर्चुअल तरीके से शिक्षक दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम यूट्यूब पर लाइव प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य जेराल्ड डिसोजा ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके बाद छात्रा शृंगारिका ने स्वागत गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं आकृति, आयुषी, अनुष्का, रिया, आयुषी सिंह, अंतरा कुशवाहा, रचिता शुक्ला, हिफजा खातून एवं यथार्थ केसरवानी द्वारा अनेक सांस्कृतिक एवं संगीतमय प्रस्तुतियां दी गई।
कार्यक्रम में अंजना त्रिपाठी, नीलम यादव, धर्मेंद्र सिंह, आसिम खान आदि शिक्षकों एवं छात्रा मानवी केसरवानी और प्रगति केसरवानी ने अहम भूमिका अदा की। धर्मा देवी इंटर कॉलेज में शिक्षकों द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने पूर्व राष्ट्रपति के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अनुपम पांडेय, चंद्रपाल सिंह, सज्जन सिंह, रामचंद्र, अमित त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे। छेदीलाल राजाराम इंटर कॉलेज देवीगंज में केक काटकर पूर्व राष्ट्रपति का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर संचालक नीलेश साहू के साथ ही स्कूल के शिक्षक एवम समस्त स्टॉफ मौजूद रहे। माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के प्रदेश उपाध्यक्ष मुहर्रम अली की अध्यक्षता में जिला पंचायत इंटर कॉलेज पश्चिम शरीरा में पूर्व राष्ट्रपति का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।
teachers day celebrated in schools- फोटो : KAUSHAMBI