फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ व सेक्टर को मजबूत करने का सपाइयों ने लिया संकल्प

विज्ञापन
sapa will do the strong the party said in meeting - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने शनिवार को मुख्यालय स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में मासिक बैठक की। इसमें 2022 में होने वाले विस चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बूथ व सेक्टर की मजबूती का संकल्प लिया। इस दौरान जिला एवं विधानसभा कार्यकारिणी के साथ ही फ्रंटल संगठनों के नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं को सपा मुखिया अखिलेश यादव का संदेश पढ़ कर सुनाया। जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने बताया कि पार्टी ने 2022 के विस चुनाव में 351 सीटों पर जीत का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से सेक्टर व बूथ को मजबूत करने में जुटना होगा।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में बदहाल कानून व्यवस्था, रोजगार संकट, आवारा पशुओं से बर्बाद होती किसान की फसल, आरक्षण खात्मे की साजिश जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक करें। इसके अलावा निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का कार्य पुन: शुरू होने वाला है। सभी सेक्टर व बूथ के कार्यकर्ता सक्रिय होकर नाम संसोधन व नए मतदाताओं को जोड़ने का काम करें। बैठक में सुभाष सिंह पटेल,भैयालाल पाल, कुशल पटेल, शहनवाज अहमद, चंद्रजीत यादव, वेद प्रकाश पाल, राजकुमार सरोज, अंगद यादव, शिवमूरत यादव, अबरार मास्टर, अजय मौर्य, सरवर अली एवं विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। फ्रंटल के नव-नियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत के दौरान पार्टी के नेता व कार्यकर्ता कोरोना संक्रमण के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को भूल गए। दर्जनों लोगों की भीड़ एक दूसरे के नजदीक तस्वीरें लेने की होड़ करते रहे। समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त फ्रंटल पदाधिकारियों के स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली भी मुख्यालय की सड़कों पर निकाली। रैली के दौरान मंझनपुर करारी रोड स्थित सपा दफ्तर के बाहर जाम जैसे हालात हो गए। करीब एक घंटे तक आम जनमानस को रोड से गुजरने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों के कतार के बीच एक एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें