फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कटैया को हराकर फाइनल में पहुंची तारा का पुरवा टीम

Mon, 26 Jan 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्व. राधेश्याम सिंह और कुंवर साहित्य सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट में सेमीफाइनल के दूसरे दिन रविवार को तारा का पूरा टीम व कटैया टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कटैया को 16 रन से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तारा का पूरा टीम ने निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट खोकर 169 रन का स्कोर खड़ा किया। तारा का पूरा टीम की ओर से गुज्जर, अभिषेक व आदित्य ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटैया टीम ने भी संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया। लेकिन, पूरी टीम निर्धारित 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी। तारा का पूरा टीम ने 16 रन से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

शानदार गेंदबाजी के लिए आनंद कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में मात्र 20 रन देकर दो विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कमेटी अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह व संरक्षक लल्लू सिंह ने दिया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को मान्यवर कांशीराम महाविद्यालय व तारा का पूरा टीम के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर मिंटू सिंह, मुकेश सिंह, प्रदीप कुमार पांडेय, अवनीश त्रिपाठी, पप्पू पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें